Baaghi 4 Trailer : मोहब्बत के लिए खूंखार बने टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त की डरावनी एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 41 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, रोमांस और खूनी टकराव का कॉकटेल पेश किया गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वहीं संजय दत्त का खूंखार अंदाज भी दर्शकों को रोमांचित कर रहा है।

Baaghi 4 trailer: Tiger Shroff is both Ghajini and Animal as he battles  amnesia and Sanjay Dutt in ultraviolent film | Bollywood - Hindustan Timesट्रेलर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के खून से सने एक्शन सीक्वेंस से होती है, जहां वह कुल्हाड़ी लेकर गुंडों से भिड़ते नजर आते हैं। दूसरी ओर संजय दत्त का एंट्री सीन चर्च के अंदर दिखाया गया है, जहां वह लहूलुहान हालत में दिखाई देते हैं। फिल्म में टाइगर के कई शेड्स नजर आते हैं—एयरफोर्स ऑफिसर, लवर बॉय, गजनी जैसे किरदार और रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ की याद दिलाने वाला हिंसक रूप।

रोमांटिक ट्रैक के बाद कहानी में ट्विस्ट आता है, जब संजय दत्त का किरदार टाइगर की प्रेमिका को अगवा कर लेता है। इसके बाद सिलसिलेवार खतरनाक दृश्य दिखाई देते हैं—क्रूर हत्याएं, सिर कलम करना और सूली पर चढ़ाना।

Baaghi 4 Trailer Out! Tiger Shroff, Sanjay Dutt Bring The Most Brutal  Chapter Of Franchise | Bollywood Bubble‘बागी’ फ्रेंचाइजी की यह चौथी किस्त है, जिसकी शुरुआत 2016 में टाइगर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी से हुई थी। इसके बाद ‘बागी 2’ में दिशा पटानी और ‘बागी 3’ में श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे। हालांकि, महामारी के कारण तीसरे पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी।

‘बागी 4’ की कहानी और पटकथा साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है, जबकि निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *