Jashpur Crime: झाड़-फूंक का झांसा देकर एक माह के मासूम का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद

0
58
Jashpur Crime
Jashpur Crime

Jashpur Crime: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महीने के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण करने वाली महिला को बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

Jashpur Crime: अस्पताल में हुई मुलाकात, झाड़-फूंक के नाम पर जीता भरोसा

Jashpur Crime: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम मरंगीपाठ की रहने वाली पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिला अपने एक माह के बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल जशपुर पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने झाड़-फूंक से बच्चे को ठीक करने का दावा करते हुए परिवार का विश्वास जीत लिया।

Jashpur Crime: खाना खाने के दौरान मासूम को लेकर हुई फरार

Jashpur Crime: आरोपी महिला परिवार को अपने साथ जशपुर बस स्टैंड ले गई। वहां उसने पहले परिजनों को हड़िया पिलाई और बाद में एक होटल में भोजन कराने ले गई। जब बच्चे के माता-पिता खाना खाने में व्यस्त थे, उसी दौरान आरोपी महिला मासूम को लेकर मौके से फरार हो गई।

Jashpur Crime: सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता

Jashpur Crime: बच्चे के अचानक लापता होने से परिजन घबरा गए और काफी खोजबीन के बाद सिटी कोतवाली जशपुर में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

Jashpur Crime: बगीचा से आरोपी गिरफ्तार, बच्चा सुरक्षित परिजनों को सौंपा

Jashpur Crime: पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को बगीचा इलाके से हिरासत में लिया और उसके कब्जे से एक माह के मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here