Bhilai Crime News: पुलिस वैन में बैठकर स्टंटबाज ने बनाई रील, हथकड़ी दिखाकर बोला- आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल

0
114
Bhilai Crime News
Bhilai Crime News

Bhilai Crime News: भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में खतरनाक स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक युवक का पुलिस वैन के अंदर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी ने हथकड़ी लगे हाथों के साथ रील बनाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल”।

Bhilai Crime News: हथकड़ी दिखाकर किया विक्ट्री साइन

Bhilai Crime News: वायरल वीडियो में युवक पुलिस वाहन के अंदर बैठा नजर आ रहा है। वह अपने हाथ में लगी हथकड़ी को कैमरे में दिखाता है और मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन बनाता है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के करीब तीन घंटे बाद यह वीडियो उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया।

Bhilai Crime News: बिना नंबर की बाइक से कर रहा था खतरनाक स्टंट

Bhilai Crime News: जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। सुपेला पुलिस ने शनिवार शाम करीब 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया था कि 20 वर्षीय युवराज सोनी को सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Bhilai Crime News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से सड़क पर स्टंट कर रहा था। स्टंट के दौरान वह बाइक के स्टैंड को सड़क पर घसीटकर चिंगारियां निकाल रहा था, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था।

Bhilai Crime News: न्यायालय ले जाते समय पुलिस वैन में बनाया वीडियो

Bhilai Crime News: पुलिस ने वायरल स्टंट वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब पुलिस उसे हथकड़ी लगाकर न्यायालय में पेश करने ले जा रही थी, उसी दौरान उसने पुलिस वैन के भीतर यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

Bhilai Crime News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bhilai Crime News: रात करीब 10 बजे आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो स्टोरी अपलोड की गई, जिसके बाद यह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here