Jabalpur News : जबलपुर: जबलपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग में उपायुक्त रहे आरोपी जगदीश सरवटे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरवटे के घर ईओडब्ल्यू ने छापा मारकर बाघ की खाल बरामद की थी, जिसे वन विभाग ने जब्त किया था।
Jabalpur News : मामले में सरवटे की मां पहले ही गिरफ्तार हो चुकी हैं। अब सरेंडर के बाद कोर्ट ने आरोपी जगदीश सरवटे को जेल भेज दिया है। पुलिस और वन विभाग मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।











