road accident : सिंगरौली: रजमिलान में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत

VIKASH KHALKHO

road accident : सिंगरौली। जिले के रजमिलान क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बार फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस और बाइक की जोरदार टक्कर में पेडखुडी निवासी कुसियल साकेत समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे और माड़ा की ओर जा रही निजी बस ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

road accident : टक्कर इतनी भीषण कि उड़ गए बाइक के परखच्चे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इस घटना ने एक बार फिर सिंगरौली क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

road accident : जनप्रतिनिधि और संगठन ने दिखाई मानवता
हादसे की सूचना मिलते ही जनपद सदस्य रजमिलान रिशु सिंह और क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य बिना देर किए मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।

राहत कार्य में शामिल: राहत एवं बचाव कार्य में जनपद सदस्य रिशु सिंह, उपसरपंच रामलल्लू शाह, पिंटू सिंह, संगठन की ओर से सतेंद्र सिंह गहरवार, अजय सिंह, अमन सिंह तथा स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

road accident : सुरक्षा बढ़ाने की मांग
जनपद सदस्य रिशु सिंह ने इस दौरान कहा कि “हम जनप्रतिनिधि हैं, मानव सेवा करना हमारा कर्तव्य है। जहां भी जनता को हमारी जरूरत होगी, हम सदैव तत्पर रहेंगे।”

क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक ने टीम के इस त्वरित और मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आम लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही, संगठन ने जिला प्रशासन से यह मांग भी की है कि सिंगरौली में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर त्वरित विचार कर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *