Jabalpur News : जबलपुर : संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुलाब और संविधान की प्रति लेकर रानीताल स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेसियों को वहीं रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Jabalpur News : नगर अध्यक्ष सौरव नाटी शर्मा ने कहा-हम संविधान की प्रति भेंट करने आए थे, लेकिन बीजेपी संविधान को नहीं मानती और न ही उसके अनुरूप चलती है, इसलिए देश में अराजकता फैली हुई है।”*
Jabalpur News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर कांग्रेसियों से मिलने नहीं पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब संविधान की प्रति बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने वाचन कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।











