Big News : छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, लंबे समय से थे बीमार, प्रशासनिक जगत में शोक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए वहीं भर्ती थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

कार्डियक समस्या के चलते अस्पताल में थे भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन को दिल से जुड़ी समस्या के कारण पिछले महीने पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

Read More : M.P Crime : मऊगंज में हाईवे किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी रहे विश्वरंजन

विश्वरंजन छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी रहे थे। वर्ष 2007 में तत्कालीन डीजीपी ओपी राठौर के असामयिक निधन के बाद राज्य की रमन सिंह सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान सौंपी थी। उन्होंने करीब चार वर्षों तक डीजीपी के रूप में अपनी सेवाएं दीं

इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी निभाई अहम जिम्मेदारी

1973 बैच के आईपीएस अधिकारी विश्वरंजन को जुलाई 2007 में डेपुटेशन से वापस बुलाकर डीजीपी नियुक्त किया गया था। मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था, हालांकि 2007 से पहले वे राज्य में पदस्थ नहीं रहे थे।

उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में बिताया और वहां एडिशनल डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और सेवाओं को पुलिस विभाग में हमेशा याद किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories