MP Road Accident: रफ्तार का कहर! बेकाबू टवेरा ने बस स्टैंड पर मचाई तबाही, लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुसी; हादसे का CCTV आया सामने

MP Road Accident: छिंदवाड़ा/पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के पीपला नारायण बस स्टैंड पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बेकाबू टवेरा वाहन तेज रफ्तार में बस स्टैंड क्षेत्र में घुस गया और सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 5 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टवेरा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर बस स्टैंड की ओर मुड़ता है और तेज रफ्तार में लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाता है।इस दौरान सड़क पर बाइक लेकर जा रहा एक युवक वाहन की चपेट में आ जाता है, जबकि दुकान के सामने खड़ा एक अन्य युवक भी जोरदार टक्कर लगने से उछलकर गिर जाता है। इसके बाद वाहन सीधे दुकान में घुस जाता है।

READ MORE: MP Education Department: सीहोर में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! लाखों की सरकारी किताबें खुले में सड़ती मिलीं, तारामंडल परिसर बना ‘बुक डंपिंग ग्राउंड’

बस स्टैंड पर मची चीख-पुकार

हादसे के समय बस स्टैंड पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही थी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई लोग वाहन की चपेट में आ गए।

10 से अधिक घायल, मासूम भी घायल

MP Road Accident: इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसे चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

READ MORE: Gwalior News: स्कूल से झूठ बोलकर निकली 12 साल की छात्रा, एयरफोर्स अधिकारी की बेटी 4 घंटे तक रही लापता; CCTV की मदद से हाईवे से मिली सुरक्षित

पुलिस जांच में जुटी

MP Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।सीसीटीवी फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है, जिसके आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP की राजनीति में हलचल! कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार

Nana Patwari Arrest: मध्यप्रदेश की राजनीति में नाना पटवारी गिरफ्तारी...

Related Articles

Popular Categories