Jabalpur News : जबलपुर : हैदराबाद रेस कोर्स से जबलपुर लाए गए 57 घोड़ों में से 19 की मौत के मामले में अब प्रशासन हरकत में आया है….जबलपुर के पनागर पुलिस ने सचिन तिवारी और हैदराबाद की एक कंपनी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.29 अप्रैल से 3 मई के बीच ये घोड़े रेपुरा गांव स्थित डेयरी में लाए गए थे….5 मई को सचिन तिवारी ने जिला प्रशासन और वेटनरी विभाग को इलाज के लिए आवेदन दिया था….कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के निर्देश पर वेटनरी डॉक्टरों की टीम डेयरी में तैनात की गई.
Jabalpur News : शुरुआती 8 मौतों पर ग्लैंडर्स बीमारी की आंशका जताई गई….लेकिन रिपोर्ट में लक्षण नहीं मिले 4 महीने के इलाज के बावजूद मौतें बढ़कर 19 हो गई…केस दर्ज कर अब कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है…23 मई को कलेक्टर ने प्रेस रिलीज जारी की थी और इसमें लिखा था कि 29 अप्रैल से 3 मई के बीच तिवारी घोड़े लेकर जबलपुर आए…उन्होंने ही इलाज के लिए आवेदन दिया.
Jabalpur News : इसके बाद इलाज शुरू हुआ और ब्लड सैंपल हिसार लैब भेजे गए…उस समय 44 घोड़े स्वस्थ बनाए गए,जबकि 9 की रिपोर्ट आना बाकी थी…प्रेस रिलीज में मेनका गांधी के निर्देशों का भी जिक्र था….5 मई से 31 अगस्त तक प्रशासन और वेटरनरी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की.लेकिन 1 सितम्बर को एफआईआर दर्ज कर दी गई…इसमें कहा गया कि घोड़े जबलपुर लाने या रखने की अनुमति प्रशासन या ग्राम पंचायत से नहीं ली गई…मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से चार महीने बाद कार्रवाई हुई है.











