Sehore News: कलेक्टर ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा जल मगनीय पुल-पुलिया पार नहीं करने की अपील की

0
96
Sehore News:
Sehore News:

Sehore News: ब्रहम सिंह मेवाड़ा /सीहोर : लगातार हो रही भारी वर्षा, बारना एवं तवा बांध के गेट खोलने तथा बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढ़ाने से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बालगुरु के. ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित तथा जलभराव वाले संभावित निचले स्थानों में नहीं जाने तथा सुरक्षित स्थानों में रहने अपील की है।

Sehore News: कलेक्टर बालगुरु के ने जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आगामी समय में बाढ़ प्रभावित एवं जलभराव वाले स्थानों ग्रामों में सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने पुल, पुलियों, रपटों के ऊपर पानी आने पर आवागमन बंद करने तथा जोखिम पूर्ण स्थान पर जाने से नागरिकों को रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पुल-पुलिया, रपटों, नदी-नाले पार नहीं करने की अपील की है।

 

Sehore News: कलेक्टर बालगुरु के ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जिन पुल, पुलिया, रपटों के ऊपर पर पानी बह रहा हो, उन्हें पार नहीं करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर जाने तथा उन मार्गों से नहीं जाएं जिन मार्गो की नदी नालों पर बने पुलों के ऊपर पानी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। आवश्यक होने पर आवागमन के लिए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here