Mandi Shulk Vridhi Protest: मंडी शुल्क वृद्धि विरोध को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उज्जैन में कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए मंडी शुल्क बढ़ाने का निर्णय वापस लेने की मांग की।




