Indore Crime : इंदौर में ऑनलाइन टास्क इन्वेस्टमेंट ठगी का भंडाफोड़, सूरत से दो आरोपी गिरफ्तार**

0
120
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर में ऑनलाइन टास्क इन्वेस्टमेंट के नाम पर की जा रही करोड़ों की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात के सूरत शहर से दो शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है, जिसमें इंदौर निवासी मोहम्मद हिदायतुल्ला से करीब 60 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

दरअसल इस ठगी के मामले में फरियादी मोहम्मद हिदायतुल्ला ने इसकी शिकायत NCRP पोर्टल 1930 पर दर्ज कराई थी। आरोपियों ने फरियादी को टेलीग्राम के माध्यम से टास्क कराकर पहले छोटे-छोटे मुनाफे दिए, जिससे उसका विश्वास बन गया। इसके बाद आरोपियों ने भारी रकम निवेश करवाकर पूरे पैसों की ठगी कर ली गई।

इस मामले में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम को ऐसे ऑनलाइन ठग गिरोहों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर गुजरात से दोनों आरोपियों अनुराग सूरत और मनीष भट्टर को पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ठगी गैंग को देशभर में फर्जी बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे और कमीशन के रूप में मोटी रकम हासिल करते थे। पुलिस ने इस प्रकरण से जुड़े 40 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर लाखों रुपये की राशि सुरक्षित की है।

Indore Crime : इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही हरियाणा और महाराष्ट्र से चार आरोपियों मंदीप निवासी हरियाणा, सिद्धेश्वर खांड भराड़, गुरदीप बुरा हरियाणा और कृष्णा कदम महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here