जबलपुर नगर निगम : जबलपुर, 2 अगस्त 2025। नगर निगम जबलपुर की मेयर इन काउंसिल (MIC) ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस का ठेका रद्द करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला शनिवार को हुई MIC की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसकी तिथि 30 जुलाई दर्ज की गई है।
Read More : कोरबा जेल से 4 विचाराधीन कैदी फरार : 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर दी सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती
फैसले के तहत नगर निगम संभाग क्रमांक 1, 2, 3, 4, 10, 14 और 15 में बर्फानी सिक्योरिटी का अनुबंध समाप्त किया जाएगा। यह अनुशंसा नगर निगम की विभिन्न स्तरों पर मिल रही शिकायतों और अनुबंध के शर्तों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए की गई है।
नगर निगम सदन के अध्यक्ष रिकुंज विज ने इस प्रस्ताव को सदन की आगामी बैठक से पूर्व अनुमोदित कर, आगे की कार्रवाई के लिए इसे नगर निगम आयुक्त को प्रेषित कर दिया है। इससे संबंधित प्रक्रिया अब आयुक्त स्तर पर आगे बढ़ाई जाएगी।

अब निगम आयुक्त की स्वीकृति के बाद संबंधित ठेके की समाप्ति की विधिवत प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही इन संभागों में नई सिक्योरिटी एजेंसी के चयन की दिशा में भी कदम बढ़ाए जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए।
Read More : थप्पड़ पड़ा भारी : इंडिगो फ्लाइट में सहयात्री को पीटने वाला यात्री नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल
सूत्रों के अनुसार, बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस के खिलाफ लंबे समय से सुरक्षा प्रबंधन में लापरवाही और कर्मचारियों से जुड़े अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। कई वार्डों में समय पर सुरक्षाकर्मी न पहुंचने और सेवाओं में असंगतता की शिकायतें भी सामने आई थीं।











