Jabalpur Crime : अपराध बेलगाम: शराब दुकान में मैनेजर पर हमला, गंभीर हालत में भर्ती , CCTV फुटेज वायरल

Jabalpur Crime : जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की रात्रि गश्त और स्पेशल टास्क की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला विजयनगर क्षेत्र का है, जहां एक शराब दुकान में मैनेजर पर जानलेवा हमला किया गया।

Jabalpur Crime : घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान के मैनेजर पर कुछ युवकों ने अचानक पत्थर और शराब की खाली बोतलों से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Jabalpur Crime : घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Jabalpur Crime : इस वारदात ने जबलपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। शहर में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories