Jabalpur Crime News : जबलपुर। एकतरफा प्रेम में पागल आशिक ने 11वीं की छात्रा राधिका की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सकरा का है, जहां आरोपी राकेश ने घर पर सो रही राधिका पर कुल्हाड़ी से तीन बार वार किया। राधिका की मौके पर ही मौत हो गई।
Jabalpur Crime News : बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश पिछले एक साल से नाबालिग राधिका को परेशान कर रहा था और एकतरफा प्रेम में उसे बार-बार धमका रहा था। बीती रात जब राधिका अपने घर में सो रही थी, तभी राकेश ने घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। राधिका की बहन ने जब आरोपी को मारते हुए देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
राधिका जबलपुर के सीएम राइज स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वारदात की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी राकेश की तलाश में जुटी हैं।
राधिका के चाचा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “राकेश पिछले कई महीनों से राधिका को परेशान कर रहा था। हमने कई बार समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माना। आज उसने हमारे परिवार की बच्ची को हमसे छीन लिया।”













