Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

IPL 2025: इस खिलाड़ी को करना चाहिए बाहर, पूर्व बैटिंग कोच ने दी ये अहम सलाह, पढ़िए खबर

IPL 2025:आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में 29 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आरसीबी के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में रणनीतिक बदलाव की सलाह दी है।

IPL 2025:गेंदबाजी को मजबूत करने की जरूरत

संजय बांगड़ का मानना है कि पंजाब किंग्स की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए आरसीबी को अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि टीम को नुवान तुषारा को प्लेइंग इलेवन में बनाए रखना चाहिए, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 1 विकेट लिया था।

IPL 2025: लिविंगस्टोन और शेफर्ड को बाहर करने की सलाह

बांगड़ ने कहा कि लियाम लिविंगस्टोन और रोमारियो शेफर्ड की जगह जोश हेजलवुड और टिम डेविड को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि लिविंगस्टोन का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने सात पारियों में केवल 87 रन बनाए हैं, जिनमें एक बार पहली गेंद पर शून्य पर आउट होना भी शामिल है।

IPL 2025:कड़ा मुकाबला, सटीक रणनीति की जरूरत

बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “पंजाब जैसी टीम के खिलाफ, जिसने इस सीजन में 6-7 बार 200+ स्कोर किया है, आरसीबी को अपनी गेंदबाजी को प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर टीम के पास तुषारा, हेजलवुड और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी होंगे, तो वे विपक्ष को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।”

IPL 2025:जितेश और कोहली की शानदार फॉर्म

IPL 2025: गौरतलब है कि आरसीबी ने अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ को 6 विकेट से हराकर क्वालीफायर-1 में जगह बनाई थी। उस मैच में जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन की पारी खेली थी, जबकि विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़ा था। टीम ने 227 रन का विशाल लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा।

IPL 2025:आरसीबी की नजर पहले खिताब पर

IPL 2025:अब तक आईपीएल खिताब से दूर रही आरसीबी की नजर इस बार अपने पहले खिताब पर है। संजय बांगड़ की रणनीति पर अगर टीम अमल करती है, तो वह इस बार खिताब की प्रबल दावेदार बन सकती है।

 

READ MORE: RAIPUR CRIME : रायपुर में लूट और नशे के मामलों में फरार आरोपी विशाल खेलवार उर्फ चीकू गांजा के साथ गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds