Indore News : इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के साथ सोमवार को इंदौर पहुंचे। आगमन के बाद वे सीधे खजराना गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिविधान से भगवान गणेश का पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में सिंधिया पिता-पुत्र के पहुंचने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई और जमकर फूल बरसाए गए।
Indore News : दरअसल, सिंधिया अपने प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया का एमपीसीए का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। राजनीति और खेल जगत दोनों ही क्षेत्रों के लिए यह घटना अहम मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि एजीएम के बाद केंद्रीय मंत्री शहर में आयोजित कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। खजराना गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना से सिंधिया परिवार की इंदौर यात्रा की शुरुआत ने इसे और भी विशेष बना दिया है।













