Indore News : इंदौर: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसी जगह पर लेकर पहुंचाया जहां उसने वारदात की थी।
Indore News : मोहल्ले में ही आरोपी से उठक बैठक करवाई गई। बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी।











