Tuesday, February 17, 2026
30.1 C
Raipur

Indore News : खुशी की रहस्यमयी मौत, 7 साल पुराने आत्महत्या मामले में पुलिस ने फिर शुरू की जांच, पूर्व मंत्री के भाई से जुड़ा है मामला

Indore News : इंदौर: इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में 2018 में हुई एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने करीब 7 साल बाद दोबारा जांच शुरू कर दी है। मृतका खुशी कूलवाल की रहस्यमयी मौत से जुड़ा यह मामला एक पूर्व मंत्री के भाई और शहर के कुख्यात तस्कर जोजो से जुड़ाव के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है।

Indore News : जानकारी के अनुसार, खुशी कूलवाल ने 2018 में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उस समय मामले की जांच सतही तौर पर की गई थी और इसे आत्महत्या मानकर फाइल बंद कर दी गई थी। लेकिन खुशी के संपर्क कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों से थे, जिनमें एक पूर्व मंत्री का भाई और तस्कर जोजो का नाम भी सामने आया था। अब पुलिस को संदेह है कि जांच को जानबूझकर प्रभावित किया गया था।

Indore News : मामले की दोबारा जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के तीन मोबाइल फोन जब्त किए थे, जिनकी तकनीकी जांच फिर से की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे कोई दबाव या ब्लैकमेलिंग तो नहीं थी।

Indore News : खुशी कूलवाल इंदौर के यशवंत क्लब की सदस्य भी रह चुकी थीं और शहर के कई रसूखदार लोगों के संपर्क में थीं। सवाल यह उठता है कि इतनी सामाजिक सक्रियता के बावजूद अचानक आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया गया?

Indore News : फिलहाल पुलिस पुराने साक्ष्यों की फिर से समीक्षा कर रही है और आने वाले दिनों में इस केस में कुछ बड़े नामों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds