Indore News :इंदौर : नगर निगम महापौर की बैठक के बाद सराफा चौपाटी को लेकर अहम निर्णय लिया गया है। अब चौपाटी में केवल 80 पारंपरिक दुकानों को ही लगाने की अनुमति दी जाएगी। दुकान संचालित करने का समय रात 10 बजे से रात 2 बजे तक तय किया गया है।
Indore News : बैठक में चाइनीज फूड बेचने वाले दुकानदारों को हटाने के भी निर्देश दिए गए। फैसले के बाद हटाए गए दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया और नाराज़गी जताई। इसी दौरान चाइनीज फूड विक्रेताओं द्वारा जय सियाराम के नारे भी लगाए गए। सराफा बाजार से दुकानें हटाने की कार्रवाई के चलते अन्य व्यापारी भी नाराज़ दिखाई दिए और उन्होंने भी अपना विरोध दर्ज कराया।













