CG NEWS : चौथी शादी की तैयारी में जुटे नगर सैनिक की तीसरी पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, तीनों पत्नियों को न्याय दिलाने की लगाई गुहार

0
94
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : राजिम। गरियाबंद जिला कार्यालय में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर एक के बाद एक लगातार शादियां करने का आरोप लगा है। तीसरी पत्नी ने बताया कि गोपीराम ने पहले एक, फिर दूसरी और उसके बाद तीसरी शादी की तथा अब वह चौथी शादी की तैयारी में जुटा हुआ है। इस पर तीसरी पत्नी ने पुलिस और जिला प्रशासन से अपने साथ-साथ अन्य पत्नियों के लिए भी न्याय की मांग की है।

CG NEWS : रायपुर निवासी सुशीला रात्रे ने शिकायत में कहा कि गोपीराम ने खुद को अविवाहित बताते हुए 13 अप्रैल 2023 को उससे सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। इसके बाद लगभग ढाई साल तक उसे गरियाबंद में किराए के मकान में रखकर साथ रहता रहा।

CG NEWS : सुशीला का आरोप है कि 22 सितंबर 2025 को ग्राम बकली में उसके साथ गंभीर मारपीट की गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर जमीन पर पटक दिया और मुंह दबाकर बेहोश करने की कोशिश की। होश आने पर उसने तुरंत थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं की गई।

CG NEWS : आरोप यह भी है कि गोपीराम चौथी शादी के लिए अभनपुर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में अपना बायोडाटा लेकर गया था। इस पर सुशीला ने पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, नगर सेना मुख्यालय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर हस्तक्षेप की मांग की है।

CG NEWS : मिली जानकारी के अनुसार, गोपीराम की पहली शादी पटेवा निवासी पायल सोनवानी से हुई थी, जिससे उसकी एक 8 साल की बेटी भी है। घरेलू विवाद के चलते दोनों का फैमिली कोर्ट रायपुर के आदेश पर तलाक हो गया और गोपीराम हर महीने 5000 रुपए भरण-पोषण देता है।

CG NEWS : उसकी दूसरी शादी 20 जनवरी 2021 को पचेरा निवासी बिना बाई धृतलहरे से हुई, लेकिन एक महीने बाद ही कथित रूप से मारपीट कर उसे भी घर से निकाल दिया गया। तीसरी शादी सुशीला रात्रे से की, और अब चौथी शादी की तैयारी के चलते उस पर परिवार के साथ मिलकर क्रूरता एवं जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here