Indore News : इंदौर: इंदौर: छात्र की मौत के बाद जागा सरकारी सिस्टम, चाइनीज़ मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई रालामंडल से घूमकर लौटते समय मांझे से गला कटने हुई थी 8वी के छात्र की मौत
Indore News : इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे ने एक बार फिर जान ले ली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। रालामंडल घूमकर लौट रहे आठवीं के छात्र गुलशन की मौत ने। नेमावर ब्रिज उतरते समय सड़क पर लटक रहे चाइनीज़ मांझे से उसका गला कट गया था, इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया था । घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मामला सामने के बाद इंदौर पुलिस ने देर रात से ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। छतरीपुरा पुलिस ने बियाबानी क्षेत्र में दबिश देकर देव ओटकर के पास से करीब 200 बंडल चाइनीज़ मांझा जब्त किया।
Indore News : पूछताछ में सामने आया कि यह धागा मेवाती मोहल्ले के समीर से खरीदा गया था। दूसरी ओर, तुकोगंज पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 51 बंडल प्रतिबंधित मांझा जब्त किया। 27 तारीख को ही इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। पिछले वर्षों में मांझे से इंसानों और पक्षियों को घायल होने के कई मामले सामने आए थे प्रशासन ने इसे पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार चोरी-छिपे इसकी बिक्री कर रहे हैं। छात्र की मौत ने सरकारी सिस्टम की लापरवाही को उजागर कर दिया है। पुलिस अब ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।











