Indore News : इंदौर : इंदौर के खजराना इलाके के अंबार नगर में देर शाम भारी बारिश के बाद एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। मकान नाले के किनारे बना हुआ था और तेज बारिश के कारण नाले का पानी घर में घुस गया था।
Indore News : घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें मकान गिरने से पहले चारों तरफ पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है।
Indore News : हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम की क्यूआरटी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से शहर में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों से नाले और जर्जर मकानों से दूर रहने की अपील की है।













