Indore News:इंदौर : इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक्सपायरी बोतल चढ़ाने के मामले में जांच समिति ने बड़ी कार्रवाई की। तीन नर्सिंग ऑफिसरों को दोषी पाया गया। नर्सिंग ऑफिसर आसमां अंजुम को निलंबित कर दिया गया, जबकि नर्स नैना गौतम की वेतन वृद्धि रोक दी गई। नर्सिंग हेड एंजलिना विल्फ्रेड के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
Indore News:अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव और एमजीएम डीन के बयानों में विरोधाभास सामने आया। यादव ने पहले घटना से इनकार किया था, जबकि डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने अब इसे स्वीकार कर लिया है।













