Indore News : इंदौर : इंदौर के डबल चौकी इलाके में 29 नवंबर की सुबह वन क्षेत्र में एक तेंदुए का शिकार करने और पंजे काटने के मामले में वन विभाग ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और तेंदुए के काटे गए दोनों पंजे भी जब्त कर लिए हैं, इस मामले में आरोपी के नाबालिग बेटे से मिले वीडियो से ही पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
Indore News : दरअसल इंदौर वन क्षेत्र के डबल चौकी इलाके के गढ़ी क्षेत्र के सूखे नाले में तेंदुए का शव मिला था, जहां तेंदुए के दोनों अगले पैर काट लिए गए थे जिससे मामला तेंदुए के शिकार का नजर आ रहा था जिसके बाद वन विभाग के डीएफओ प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था जिसमें करीब तीन वन क्षेत्रों के रेंजर भी शामिल थे सभी ने मिलकर क्षेत्रीय पुलिस के साथ जांच शुरू की तो डॉग स्वार्ड के डॉग एक घर के पास जाकर रुक गए थे, जहां से घटना में उसी।घर के लोगों पर शक की सुई टिकी हुई थी।
Indore News : इसी बीच क्षेत्र के रहवासियों ने एक नाबालिग के मोबाइल में तेंदुए के वीडियो होने की जानकारी दी।जब वन अधिकारियों ने बच्चे के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि तेंदुआ क्लच वायर में फंसकर मारा गया था और उस मोबाइल के वीडियो में तेंदुए के दोनों पैर सही सलामत थे। जिसके बाद अधिकारियों ने आसपास तलाश की और बच्चे के पिता से सवाल जवाब किए, तो उसके पिता दिनेश ने कई बार जवाब बदल लिए जिससे अधिकारियों को शक गहराया, इस बीच पुलिस जवानों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दिनेश ने तेंदुए के पैर काटने और दांत निकालने का प्रयास करने की बात कबूल कर ली।
Indore News : जिसके बाद पुलिस ने दिनेश के कब्जे से पैर काटने में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, एक बाका, पेचकस, प्लायर और एक एयरगन बरामद की है। इस मामले में डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी की दिनेश को लगा कि तेंदुए के नाखून और दांतों को ऊंचे भाव में बेचा जा सकता है, जिसके कारण उसने मृत तेंदुए के दोनों पैर काट लिए और दांत निकालने की भी कोशिश की, लेकिन जब वह दांत नहीं निकल पाया और क्षेत्र में लोगों की जब आवाजाही बढ़ी तो वह तेंदुए का शव वहीं छोड़कर दोनो कटे हुए पैर लेकर अपने घर की ओर चला गया और पैर को पास के खेत में गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया। इस मामले में काफी छानबीन और नाबालिक बच्चों से मिले वीडियो फुटेज के आधार पर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा













