Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

Indore Crime : दो बुजुर्गों की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, रिश्तेदार भतीजी रेखा पर आरोप

Indore Crime : इंदौर : इंदौर जिले के महू क्षेत्र स्थित बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जामली गांव में दो बुजुर्ग जेठ और महिला के शव उनके ही घर में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान सावित्रीबाई और उनके जेठ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और परिजनों ने हत्या का शक जताया है।

 

Indore Crime : बड़ाकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जामली में रहने वाली सावित्रीबाई और उनके जेठ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है इस मामले में परिजनों ने दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय मृतका सावित्रीबाई थोड़ी देर के लिए होश में थीं और उन्होंने अपनी बहू और नाती से कहा कि “रेखा ने मारा है”। यह बयान परिवार के लिए बेहद चौंकाने वाला था। बताया जा रहा है कि रेखा, सावित्रीबाई की भतीजी है।

 

Indore Crime : घटना के बाद से वह गायब है, जिससे शक और गहरा गया है। परिजनों का कहना है कि दोनों ही मृतकों के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मृतका सावित्रीबाई के जमाई ने बताया कि उन्होंने शवों को नजदीक से देखा तो पूरे शरीर में चोटें थीं, खासकर सिर और पीठ पर। इन चोटों को देखकर प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत किसी घातक हमले से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। परिवार के कुछ सदस्यों ने संदेह जताया है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है। कहा जा रहा है कि मृतक दंपती और रेखा के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से अनबन चल रही थी। हालांकि पुलिस अभी इस एंगल पर जांच कर रही है और पुष्टि नहीं की गई है।

Indore Crime : वहीं थाना प्रभारी बड़गोदा ने बताया कि उन्हें मृतका के अंतिम वक्त दिए गए बयान के आधार पर रेखा की भूमिका की जांच करनी होगी। फिलहाल रेखा की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम गांव में पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतकों के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

Indore Crime : इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। दो बुजुर्गों की इस तरह की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। लोग दबी जुबान में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

Related Articles

Popular Categories