Jabalpur News : बीच सड़क पर भिड़े दो घोड़े, बेकाबू होकर ऑटो में घुसा एक घोड़ा, दो लोग घायल

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के नागरथ चौक पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई,जहां बीच सड़क पर दो घोड़े आपस में भिड़ गए। लड़ते-लड़ते एक घोड़ा बेकाबू होकर पास खड़े एक ऑटो में जा घुसा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घोड़ों की इस जंग में कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं,वहीं मौके पर मौजूद दो लोग भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Jabalpur News : स्थानीय निवासियों के मुताबिक,इस तरह की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घोड़ा मालिक का अभी तक पता नहीं चल सका है,और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक दो घोड़े आपस में लड़ने लगे। एक घोड़ा भागते हुए ऑटो में घुस गया। इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ गाड़ियों को भी नुकसान हुआ,और दो लोग घायल हो गए।” कड़ी मशक्कत के बाद घोड़े को ऑटो से निकाला गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *