Indore Crime : इंदौर: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मोहम्मद सुफियान और अमीर अली पर एक युवती से दोस्ती के बाद संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है।
Indore Crime : जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 2021 में पीड़िता से दोस्ती की और बाद में उसके खिलाफ वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ ही युवती को धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने के साथ-साथ उससे पैसे भी लेते रहे।
Indore Crime : पीड़िता की शिकायत पर लसूडिया थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।











