Indore Crime: इंदौर : इंदौर में चेन लूट की वारदात लगातार सामने आ रही है वहीं पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई कर बदमाशों को गिरफ़्तार भी किया जा रहा है इसी कड़ी में अन्नपूर्णा क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.
Indore Crime: आपको बता दिया पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहाँ पिछले दिनों एक महिला पैदल किसी काम से जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशो द्वारा चेन लूट की वारदात को अंजाम देकर फ़रार हो गए थे पुलिस ने इस मामले में जाँच पड़ताल शुरू की तो इनका एक और साथी भी नज़र आया जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया।
Indore Crime: इस मामले में एडिशनल DCP दिशेष अग्रवाल ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने टीम गठित की थी जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है इन्होंने अन्नपूर्णा क्षेत्र में और एक अन्य थाना क्षेत्र में भी लूट की वारदात को अंजाम देना क़बूला है और लूटा गया माल भी पुलिस ने बरामद किया है पुलिस अभी अन्य मामलों में आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है.











