Gwalior News : ग्वालियर। शहर के महाराज बाड़े क्षेत्र से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां एक पाव भाजी ठेले पर ग्राहकों को परोसे जाने वाले बर्तन खुले सीवर के गंदे पानी में धोए जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठेले वाला गंदे नाले में बर्तन साफ करता दिख रहा है।
READ MORE: Jabalpur Murder : बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या, हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट
Gwalior News : इन बर्तनों में ही ग्राहकों को पाव भाजी परोसी जा रही है, जिससे आम जनता की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
READ MORE: Gwalior Crime : ग्वालियर में मामूली बात पर बवाल, युवकों ने कार में की तोड़फोड़









