सुरेश बघेल/दतिया। दतिया जिले के ग्राम पंचायत हीनौतिया में स्थित शासकीय हाई स्कूल हिनोतिया में छात्रों को नियमित और संतुलित मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है। शिकायतों के अनुसार, स्कूल में जो समूह भोजन चलाता है, वह घर से ही खाना लाता है और अक्सर केवल एक ही सब्जी होती है। कभी-कभी तो खाना बनकर भी नहीं आता।
जब पत्रकारों ने स्कूल का दौरा किया, तो स्थिति और गंभीर सामने आई। छात्र बताते हैं कि उन्हें आलू और दाल जैसी एक ही सब्जी दी जाती है और यह भी हमेशा नियमित नहीं होती।
प्रभारी प्राचार्य से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने केवल यही कहा कि “एक ही सब्जी आती है।” छात्रों के शैक्षणिक स्तर और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर प्राचार्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब उनसे मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री का नाम पूछा गया, तो वह भी नहीं बता पाए।
Read More : CG News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
सूत्रों के अनुसार, यही हाल एक अन्य प्रभारी शिक्षिका के मामले में भी है, जो जिम्मेदारी पर होने के बावजूद बच्चों और स्कूल संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी नहीं दे पाई।
यह मामला शिक्षा और पोषण दोनों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल खड़ा करता है और जिला प्रशासन की जवाबदेही पर भी ध्यान आकर्षित करता है।













