Thursday, May 14, 2026
33.2 C
Raipur

ICICI Bank : बैंक का बड़ा झटका: सेविंग अकाउंट में अब न्यूनतम बैलेंस ₹50 हजार, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना

ICICI Bank : नई दिल्ली: अगर आपका खाता ICICI बैंक में है तो आपके लिए यह एक अहम खबर है। बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस की सीमा पांच गुना तक बढ़ा दी है। अब मेट्रो से लेकर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को पहले से कहीं अधिक राशि खाते में बनाए रखनी होगी।

ICICI Bank : ICICI बैंक के बचत खाते में अब मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में कम से कम 50 हजार रुपये का औसत बैलेंस रखना जरूरी होगा। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। पहले यह सीमा 10 हजार रुपये थी। न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर ग्राहकों को जुर्माना देना पड़ सकता है। अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए यह सीमा 25 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 10 हजार रुपये तय की गई है।

ICICI Bank : इस फैसले के बाद ICICI बैंक घरेलू बैंकों में सबसे अधिक न्यूनतम बैलेंस सीमा वाला बैंक बन गया है। इसके विपरीत, सरकारी बैंक SBI ने 2020 में ही यह नियम खत्म कर दिया था। अन्य बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा 2000 रुपये से 10 हजार रुपये तक है। उदाहरण के तौर पर HDFC बैंक में मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के लिए 10 हजार, अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए 5000 और ग्रामीण शाखाओं के लिए 2500 रुपये का न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी है।

ICICI Bank : बैंक का कहना है कि न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना जरूरी है ताकि संचालन लागत और निवेश की जरूरतें पूरी की जा सकें। अगर कोई ग्राहक यह शर्त पूरी नहीं करता तो उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी। बैंक ने ग्राहकों से अपने खातों की स्थिति जांचने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

ICICI Bank : गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में ICICI बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। अब सेविंग अकाउंट पर 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि 50 लाख रुपये से अधिक बैलेंस पर ब्याज दर घटकर 3.25 प्रतिशत रह गई है। यह बदलाव 16 अप्रैल से लागू है।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories