Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh High Court Bar Association Bilaspur : सीजेआई सूर्यकांत से मिला बिलासपुर हाईकोर्ट...

High Court Bar Association Bilaspur : सीजेआई सूर्यकांत से मिला बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल; न्यायिक सुधार और अधिवक्ता कल्याण पर हुई चर्चा

High Court Bar Association Bilaspur : गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत से शिष्टाचार भेंट की। यह महत्वपूर्ण मुलाकात एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें न्यायपालिका की बेहतरी और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन संवाद किया गया।

न्यायिक सुदृढ़ीकरण पर जोर बैठक के दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु वर्तमान न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं प्रभावी बनाना रहा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश के साथ न्याय वितरण प्रणाली में सुधार के उपायों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान अधिवक्ता समुदाय की समाज में भूमिका और कानूनी अभ्यास के दौरान उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

अधिवक्ता कल्याण पर संवाद एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा। न्यायपालिका और बार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया को आम जनता के लिए अधिक सरल बनाने की दिशा में सुझाव साझा किए गए।

इस मुलाकात को भविष्य में न्यायिक और अधिवक्ता हितों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • रजनीश सिंह बघेल (अध्यक्ष)

  • गौतम खेत्रपाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)

  • अनिल त्रिपाठी (सचिव)

  • विजय कुमार साहू (वरिष्ठ सह सचिव)

  • शरद मिश्रा (कार्यकारिणी सदस्य)

  • आशुतोष मिश्रा (कार्यकारिणी सदस्य)

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here