Durg Fire Incident : गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग : केमिकल ड्रम फटे, करोड़ों का सामान खाक…

Parivesh
Durg Fire Incident

Durg Fire Incident : दुर्ग। जिले के मुरमुंदा गांव में स्थित श्री साईं इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री रविवार देर रात अचानक आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट धुएँ और लपटों से भर गई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

Durg Fire Incident : फैक्ट्री में धधकते रहे केमिकल, ड्रम ब्लास्ट से फैली दहशत

सूत्रों के अनुसार, कुम्हारी थाना क्षेत्र में स्थित इस यूनिट में आग लगते ही वहां रखे फोम चिपकाने वाले केमिकल ड्रम एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भी विकराल रूप लेती गई। तेज धमाकों के कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

READ MORE : CG SIR Balrampur : SIR ड्यूटी में लापरवाही : बलरामपुर में सहायक शिक्षक निलंबित, DEO ने जारी किया आदेश…

फैक्ट्री संचालक अश्विनी वर्मा को सबसे पहले आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी दी। इसके बाद कुम्हारी थाना और दुर्ग अग्निशमन दल को सूचना भेजी गई। सूचना मिलते ही 6 दमकल वाहनों की टीम मौके पर पहुँची और चारों दिशाओं से पानी डालकर आग को काबू में किया।

करोड़ों का नुकसान, ढांचा भी ढह गया

आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में तैयार गद्दे, कच्चा माल, मशीनें और केमिकल—सब कुछ जलकर राख हो गया। आग की तीव्रता के चलते फैक्ट्री का स्ट्रक्चर भी गिर गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संचालक को करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

READ MORE : Raipur ODI Match : भारत-द. अफ्रीका मैच के लिए छात्रों के टिकट आज से शुरू, ₹800 में मिलेगी टिकट; आईडी और UPI अनिवार्य

कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच

आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। कुम्हारी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक वजह का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *