Gwalior Encounter : तड़के शॉर्ट एनकाउंटर, 10 हजार का इनामी कपिल यादव गिरफ्तार…

Parivesh
Gwalior Encounter

Gwalior Encounter : ग्वालियर। उटीला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। 10 हजार रुपये के इनामी और शहरी बदमाश कपिल यादव को पुलिस ने बंधौली के ईंट भट्टों पर घेराबंदी कर शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा। रिपोर्टर भूपेन्द्र भदौरिया की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट है।

Gwalior Encounter : सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम उटीला इलाके में पहुंची ही थी कि तभी पहले से घात लगाए बैठे कपिल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के दौरान कपिल के पैर में गोली लगी। घायल कपिल को तत्काळ हिरासत में लेकर उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल….

एनकाउंटर से ठीक पहले मिली दूसरी सफलता
कपिल के साथी अवध यादव को पुलिस ने मेला ग्राउंड से अवैध हथियार सहित पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी गिरफ्तारी के बाद पुलिस कपिल की लोकेशन ट्रैक कर रही थी और पूरी रात पीछा करने के बाद आज की बड़ी सफलता मिली।

कौन है कपिल यादव?
– ग्वालियर का कुख्यात शहरी बदमाश
– हत्या, लूट, मारपीट सहित 12 से अधिक गंभीर अपराध
– तीन मामले हत्या के प्रयास के
– जेल में रह चुका, जमानत पर बाहर आने के बाद भी अपराध जारी
– तीन दिन पहले बीजेपी नेता पर किया था हमला
– पुलिस उसकी जमानत रद्द करा चुकी थी
– गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था

ASP अनु बेनीवाल का बयान
“कपिल यादव बेहद शातिर अपराधी है। लगातार वारदातें कर रहा था। तीन दिन पहले बीजेपी नेता पर हमला कर फिर फरार हो गया था। आज पुलिस ने उसे भागते-भागते शॉर्ट एनकाउंटर में धर दबोचा।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *