CG SIR Balrampur : SIR ड्यूटी में लापरवाही : बलरामपुर में सहायक शिक्षक निलंबित, DEO ने जारी किया आदेश…

Parivesh
CG SIR Balrampur

CG SIR Balrampur : बलरामपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतना एक सहायक शिक्षक को भारी पड़ गया। बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG SIR Balrampur : क्या है पूरा मामला?

फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक अशोक कुमार यादव को मतदान केंद्र क्रमांक 237, फतेहपुर में SIR के गणना पत्रक बांटने और जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त होने के बावजूद शिक्षक ने न तो ड्यूटी में रुचि दिखाई और न ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया।

READ MORE : Raipur ODI Match : भारत-द. अफ्रीका मैच के लिए छात्रों के टिकट आज से शुरू, ₹800 में मिलेगी टिकट; आईडी और UPI अनिवार्य

अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक लगातार बिना अनुमति छुट्टी पर रहते थे और SIR कार्य में किसी प्रकार का सहयोग नहीं कर रहे थे। संबंधित अधिकारियों ने इस लापरवाही की शिकायत DEO कार्यालय में की।

नियमों के तहत सख्त कार्रवाई

जांच में आरोप सही पाए जाने पर DEO बलरामपुर ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए निलंबन आदेश जारी किया।

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक अशोक यादव का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

READ MORE : Raipur DGP-IG Conference : देशभर से 550 अधिकारी आएंगे, सुरक्षा में CRPF और SPG तैनात….

प्रशासन का कहना है कि SIR जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *