Crime News: महानदी किनारे मिली महिला की लाश का खुलासा: चरित्र शंका में प्रेमी ने की हत्या, शव श्मशान घाट के पास फेंका

Crime News: आरंग (रायपुर)। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव स्थित महानदी किनारे श्मशान घाट के पास महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही चरित्र शंका के चलते की थी। आरोपी ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को महानदी तट पर फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Crime News: पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को ग्राम पारागांव स्थित महानदी तट पर रूकमणी सोनवानी का शव बरामद हुआ था। शव के जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।

Crime News: जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का पिछले छह-सात वर्षों से पंजाब निवासी तथा वर्तमान में महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढीपार निवासी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

Crime News: दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर भड़का आरोपी

Crime News: पुलिस जांच में सामने आया कि 12 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने रूकमणी को किसी अन्य पुरुष के साथ देख लिया। इससे वह गुस्से में आ गया और चरित्र पर संदेह करते हुए पहले महिला से गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने धारदार कड़े तथा हाथ-मुक्कों से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Crime News: हत्या के बाद आरोपी शव को ग्राम पारागांव स्थित महानदी किनारे श्मशान घाट के पास फेंककर मौके से फरार हो गया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Crime News: तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Crime News: पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। 15 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Crime News: पुलिस की अपील: पुलिस ने कहा है कि यदि इस मामले से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी किसी व्यक्ति के पास हो तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करे, ताकि जांच को और मजबूत किया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories