Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: इंदौर में छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार,...

MP NEWS: इंदौर में छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

MP NEWS: इंदौर के भंवरकुआ थाना पुलिस ने स्टूडेंट हब क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले एक गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रों को गांजा सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।

डीएवीवी हॉस्टल से मिली थी अहम जानकारी

MP NEWS: जानकारी के अनुसार एक दिन पहले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कैंपस के हॉस्टल में नशा करते हुए चार छात्रों को पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान छात्रों ने पुलिस को गांजा सप्लायर के बारे में जानकारी दी।

MP NEWS: इसके बाद पुलिस ने सप्लायर तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

MP NEWS: कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

MP NEWS: तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 206 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

राऊ निवासी कुलदीप तंवर निकला आरोपी

MP NEWS: पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप पिता मनोहर तंवर निवासी न्यू कमलनगर, राऊ के रूप में हुई है।

MP NEWS: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नशे की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस

MP NEWS: फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और किन-किन छात्रों तथा लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।

MP NEWS: पुलिस का कहना है कि शहर के शैक्षणिक संस्थानों और स्टूडेंट क्षेत्रों में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here