ICAI Raipur Women Empowerment : रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ICAI रायपुर ब्रांच ने महिला पेशेवरों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम “शक्ति 2.0” का सफल आयोजन किया। यह आयोजन न केवल महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) के लिए ज्ञान का एक केंद्र बना, बल्कि करियर की नई संभावनाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य सत्र और विशेषज्ञ चर्चा: कार्यक्रम का शुभारंभ ICAI रायपुर की पहली महिला अध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा और सेक्रेटरी सीए ऋषिकेश यादव की उपस्थिति में हुआ। सत्रों का विवरण इस प्रकार रहा:
-
सत्र 1 – करियर का नया विस्तार: ‘बियॉन्ड प्रैक्टिस: विमेन सीए के लिए विविध प्रोफेशनल अवसर’ विषय पर सीए पारुल श्रीवास्तव ने पारंपरिक डगर से हटकर सीए पेशेवरों के लिए उभरते हुए करियर विकल्पों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।
-
सत्र 2 – स्वास्थ्य और जीवनशैली: एक विशेष टॉक शो में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं के सर्वांगीण स्वास्थ्य पर जोर दिया। स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा उपाध्याय ने महिला स्वास्थ्य जागरूकता, डॉ. नदिया मुदिन (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी) ने पाचन तंत्र एवं जीवनशैली के संतुलन, और डॉ. तनुश्री नेरल ने पेल्विक हेल्थ के महत्व को बारीकी से समझाया।

-
सत्र 3 – भविष्य की तकनीक (AI): सीए वैभव अग्रवाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दैनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक अनुप्रयोग सिखाया, जिससे कार्यकुशलता और सरलता को बढ़ाया जा सके।
डॉ. पूजा उपाध्याय, डायरेक्टर, उपाध्याय हॉस्पिटल एवं स्त्री-रोग विशेषज्ञ, ने महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता पर प्रकाश डाला।
डॉ. नदिया मुदिन, एमबीबीएस, एमडी, डीएम (इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी) ने पाचन तंत्र और जीवनशैली से जुड़े स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की।
डॉ. तनुश्री नेरल, एचओडी रोबोटिक रिहैबिलिटेशन एवं फिजियोथेरेपी, आईटीएसए हॉस्पिटल्स, ने पेल्विक हेल्थ के महत्व के बारे में जानकारी दी।
सम्मान और सराहना: कार्यक्रम का समापन एक भव्य अवॉर्ड सेरेमनी के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं डब्ल्यूएमईसी चेयरपर्सन सीए रूही धवल शाह ने आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
उपस्थिति: इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में आईसीएआई के उपाध्यक्ष सीए रवि जैन, कोषाध्यक्ष सीए शीतल काला, सिकासा चेयरमैन सीए संस्कार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सी ए विकास गोलछा , कार्यकारिणी सदस्य सी ए आरुषि गर्ग सहित सीए श्वेता मित्तल, सी ए चाँदनी गोदेजा, सीए जसमीत घई, सीए अंजलि अग्रवाल, सी ए खुशबु जैन , सी ए मेघा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सी ए प्रोफेशनल शामिल रहे l












