Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Katni MP News : पिटाई में घायल युवक के ऊपर ही पुलिस...

Katni MP News : पिटाई में घायल युवक के ऊपर ही पुलिस ने की कार्यवाही, जानें पूरा मामला….

Katni MP News
Katni MP News

 Katni MP News : कटनी। खिरहनी फाटक इलाके में एक गंभीर विवाद ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुछ युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक को जब पुलिस ने हिरासत में लिया, तो मामला और विवादित हो गया। पिटाई करने वाले अन्य युवकों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 Katni MP News : कटनी कोतवाली थाना पुलिस ने घायल युवक के खिलाफ ही 151 की कार्रवाई कर दी। खिरहनी फाटक के लोगों ने पुलिस कोतवाली पहुंचकर घायल युवक को छोड़ने की गुहार लगाई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिटाई कर रहे युवकों के हाथ में तलवार और लाठी-डंडे थे, और उनका तांडव पूरे इलाके में देखा गया, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से तांडव करते युवकों के कृत्य कैद हैं। पीड़ित युवक और उसके परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई में पक्षपात दिख रहा है। स्थानीय लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर रोष और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here