Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Rajdhani Raipur News : आवारा कुत्तों का आतंक, दो साल की मासूम...

Rajdhani Raipur News : आवारा कुत्तों का आतंक, दो साल की मासूम पर हमला, हालत गंभीर…

Rajdhani Raipur News
Rajdhani Raipur News

Rajdhani Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर के बीरगांव क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। गाजी नगर वार्ड नंबर 29 में दो साल की मासूम अनाया घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी लगभग आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के सिर, गाल और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें सिर की दो जगह मांस भी उधड़ गया।

Rajdhani Raipur News : स्थानीय लोगों ने समय रहते बच्ची को बचाया और तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी जिंदगी बचाने में जुटी हुई है। बच्ची की सर्जरी की तैयारी की जा रही है। पिता गुलाम मुस्तफा, जो ऑटो चालक हैं, और पूरा परिवार इस हादसे से सदमे में हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। रात में अकेले निकलना मुश्किल हो गया है, और रोजाना 10 से 15 लोग इन हमलों का शिकार बन रहे हैं। नगर निगम के पास कुत्तों को पकड़ने या उनकी नसबंदी की कोई ठोस योजना नहीं है। साथ ही, सरकारी अस्पतालों में कुत्तों के काटने के बाद लगाए जाने वाले आवश्यक इंजेक्शन की कमी लोगों के लिए भारी चिंता का विषय बन गई है। इस घटना ने शहरवासियों में सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here