Hartalika TeeJ 2025 : हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है और इस साल यह व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, जिसे सही समय पर पूजा-अर्चना करना शुभ फलदायक होता है।
Hartalika TeeJ 2025 : पूजा का शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज की पूजा सुबह 5:56 बजे से 8:31 बजे तक की जाएगी, यानी कुल 2 घंटे 35 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा। यदि आप सुबह पूजा नहीं कर पाए तो शाम को प्रदोष काल में भी पूजा कर सकते हैं।
पूजा सामग्री सूची:
-
घी, दीपक, धूपबत्ती
-
फल और फूल
-
रेत से बनी शिव-पार्वती की प्रतिमा
-
कपूर, पान
-
केले का फल
-
बेल के पत्ते, कलश, धतूरा, आम और केले के पत्ते
-
चौकी, शमी के पत्ते
-
कुमकुम, सूखा नारियल, गुलाल
-
पंचामृत, कलावा, इत्र, चंदन
-
16 श्रृंगार का सामान
पूजा विधि:
पूजा के दौरान नए और सुंदर वस्त्र पहनें, विधिवत पूजा करें, मां पार्वती को श्रृंगार अर्पित करें और अखंड सौभाग्य की कामना करें।
हरतालिका तीज व्रत का पालन सुखी दांपत्य जीवन और संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस शुभ अवसर पर पूजा को विधि-विधान से करने से फल शीघ्र प्राप्त होता है।













