Ganesh Chaturthi 2025 : बप्पा को भोग लगाने के लिए साबूदाना मोदक : आसान रेसिपी यहां…

Parivesh
Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी आने में अब बस दो दिन बाकी हैं और पूरे शहर में भक्ति का माहौल छाया हुआ है। इस खास पर्व पर घर-घर में गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही विशेष प्रसाद की भी तैयारी जोरों पर होती है। ऐसे में व्रत के दौरान खाने योग्य और सेहतमंद विकल्प के तौर पर साबूदाना मोदक का चलन बढ़ रहा है। यह पारंपरिक मोदक साबूदाने से बनता है और इसमें गुड़, नारियल और ड्राय फ्रूट्स से भरावन होता है, जो इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है।

Ganesh Chaturthi 2025 : साबूदाना मोदक बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को रातभर पानी में भिगोकर हल्का मैश किया जाता है। इसके बाद नारियल और गुड़ के मिश्रण को घी में पकाकर भरावन तैयार किया जाता है। भीगे हुए साबूदाने को घी और सेंधा नमक के साथ भूनकर आटा जैसा मिश्रण बनाया जाता है। फिर इस मिश्रण को हथेली पर फैलाकर उसके बीच में भरावन भरकर मोदक की शेप दी जाती है। अंत में इन्हें स्टीमर में 8-10 मिनट तक पकाया जाता है। गर्मागरम साबूदाना मोदक घी की बूंद के साथ परोसे जाते हैं, जो व्रत के दौरान ऊर्जा और स्वाद दोनों देते हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि साबूदाना मोदक आसानी से पचने वाले होते हैं और व्रत में शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करते हैं। इसे गणेश चतुर्थी के अलावा हरितालिका तीज, नवरात्रि या किसी भी व्रत में बनाकर खाया जा सकता है। इस साल भक्ति और स्वास्थ्य दोनों का संगम करने के लिए अपने घर पर साबूदाना मोदक जरूर बनाएं और परिवार के साथ इस त्योहार को खास बनाएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *