Saturday, April 4, 2026
36.1 C
Raipur

Gwalior News : पति की बेइज्जती से आहत पत्नी 9 साल के बेटे संग पहुंची रेलवे ट्रैक पर, पुलिस ने बचाई जान, देखें वीडियो

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में पति के द्वारा भैया भाभी के सामने बेइज्जती करने से नाराज़ पत्नी अपने 9 साल के बेटे के साथ घर से निकल कर रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंच गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। राहगीरो ने रेलवे ट्रैक पर महिला को बैठा देख पुलिस को इसकी सूचना दी। तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाइस देकर जान बचाई और थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस ने पति को थाने बुलाकर दोंनो को समझाया और पत्नी को पति के सुपुर्द कर दिया।

Gwalior News : दरअसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी निवासी 28 साल की महिला का मायका बिहार राज्य में है। महिला का पति ग्वालियर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। रविवार को बिहार से महिला का भाई और उसकी भाभी ग्वालियर आई थी। महिला के भाई की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार अपनी बहन के घर आया था। जिस पर भाई-भाभी के साथ महिला और उसका पति ग्वालियर किला घूमने गए थे। यहां पर घूमते समय महिला और उसके पति में नोक झोंक हो गई। जिसपर पति ने गालियां देना शुरू कर दिया। सभी के समझाने के बाद भी वह नहीं माना। जिससे महिला को भैया-भाभी के सामने बेइज्जती महसूस हुई।

Gwalior News : किले पर झगड़ा होने के बाद महिला को उसका पति वहीं पर अकेले छोड़कर चला आया। अपने भाई-भाभी के सामने महिला कुछ नहीं बोली। किला घूमने के कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। पति को कॉल किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया और काफी देर बाद नशे में घर पहुंचा। उस समय तो पति के नशे में होने पर महिला ने कुछ नहीं कहा। आज सोमवार सुबह जब पति नींद से जागा तो उसका नशा भी उतर गया था। जब महिला ने पति से उसके भाई-भाभी के सामने बेइज्जत करने की बात की तो वह अपना आपा खो बैठा। इसके बाद वह घर में तोड़फोड़ करने लगा। इस पर महिला नाराज हो गई और अपने 9 साल के बच्चे को लेकर निकल आई।

Gwalior News : महिला नारायण विहार के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची और खुदकुशी के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। उसे पटरी पर बच्चे के साथ रोते हुए बैठे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझा कर उसे थाने ले आई और उसके ससुराल वालों को पति सहित बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी की काउंसलिंग कर पति को द्वारा इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने के समझाइस दी और फिर पत्नी को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। जहां पति ने अपनी गलती मानते और द्वारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात बोलने के बाद पत्नी को साथ ले गया।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

sukma News: सुकमा बना नक्सल मुक्त: दशकों की हिंसा के बाद शांति और विकास की नई शुरुआत

  निर्दोष आदिवासियों के बलिदान और न्याय की ऐतिहासिक विजय। ऐतिहासिक...

बड़ी खबर: RTE के तहत एडमिशन नहीं देंगे 6 हजार से ज्यादा स्कूल

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा...

M.P Crime News : नेपानगर में दिनदहाड़े लूट, सराफा व्यापारी से 7 लाख के जेवरात लूटे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले...

Related Articles

Popular Categories