Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

GST slab changes : नए वित्तीय नियम: LPG, आधार, GST और बैंकिंग बदलाव, जानिए आपके बजट पर असर

GST slab changes : नई दिल्ली: नवंबर महीने से कई नए वित्तीय नियम लागू हो रहे हैं, जो सीधे आम जनता के मासिक खर्च को प्रभावित करेंगे। LPG सिलेंडर, आधार कार्ड, बैंक नॉमिनेशन, GST स्लैब और पेंशन से लेकर SBI कार्ड तक कई बदलाव आज से शुरू हो रहे हैं।

1. LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

IOCL ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 5 रुपये कम कर दिए हैं। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1590.50 रुपये में उपलब्ध होगा। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह बदलाव अप्रैल के बाद पहली बार किया गया है।

2. आधार अपडेट का रिवाइज्ड चार्ज

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट पर लगने वाला 125 रुपये का शुल्क 1 साल के लिए माफ कर दिया है। वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने की लागत 75 रुपये, जबकि फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये होंगे। अब आधार का पता, जन्मतिथि या नाम ऑनलाइन बिना सहायक दस्तावेज जमा किए भी अपडेट किया जा सकता है।

 

READ MORE: PM Modi’s Raipur visit : पीएम मोदी ने किया नवा रायपुर को प्रदेश की पहली सोलर-सिटी बनाने का ऐलान, साईं हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात और तीजन बाई व विनोद शुक्ल का हालचाल जाना

3. बैंक नॉमिनेशन के नियम में बदलाव

GST slab changes : 1 नवंबर से बैंक ग्राहक अब एक खाते, लॉकर या सुरक्षित सामान के लिए अधिकतम चार लोगों को नामांकित कर सकेंगे। इसका उद्देश्य इमरजेंसी में परिवार के सदस्यों को धनराशि तक आसान पहुँच और स्वामित्व विवाद से बचाना है। नामांकित व्यक्ति जोड़ने या बदलने की प्रक्रिया भी सरल कर दी गई है।

4. नए GST स्लैब लागू

1 नवंबर से कुछ वस्तुओं के लिए नई दो-स्लैब GST प्रणाली लागू होगी। पहले 4 स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) थे, अब 12% और 28% स्लैब हटा दिए गए हैं। लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40% GST लागू होगा। यह कदम भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे को सरल बनाने के लिए उठाया गया है।

5. NPS से UPS शिफ्टिंग की नई डेडलाइन

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए NPS से यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) में शिफ्ट होने की समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। यह बदलाव कर्मचारियों को समीक्षा और बदलाव करने का अतिरिक्त समय देता है।

6. पेंशनर्स द्वारा जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य

GST slab changes : सभी रिटायर्ड केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों को नवंबर के अंत तक अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यह बैंक शाखा में या ऑनलाइन जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। समय पर न जमा करने पर पेंशन भुगतान में देरी हो सकती है।

7. SBI कार्ड होल्डर्स के लिए नए चार्ज

GST slab changes : 1 नवंबर से SBI कार्ड यूजर्स को मोबिक्विक और क्रेड जैसे थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से किए गए शिक्षा-संबंधी भुगतान पर 1% शुल्क देना होगा। इसके अलावा, डिजिटल वॉलेट में 1,000 रुपये से अधिक राशि डालने पर भी 1% शुल्क लगेगा। इन बदलावों से न केवल आपके मासिक खर्च पर असर पड़ेगा, बल्कि बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन में भी नई नीतियों के अनुसार बदलाव करना जरूरी होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories