एक्शन में साय सरकार : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर आज होगा बड़ा फैसला

0
181
एक्शन में साय सरकार
एक्शन में साय सरकार

रायपुर: एक्शन में साय सरकार : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हड़ताली कर्मचारियों के लिए आज का दिन अहम हो सकता है। साय सरकार इस मामले पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बात के संकेत देते हुए कहा कि एनएचएम कर्मचारियों और विभाग के बीच बातचीत जारी है और आज दोपहर तक कोई निर्णय लेकर इसकी घोषणा की जाएगी।

एक्शन में साय सरकार : कांग्रेस पर तीखा हमला

मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा, “पायलट के इंजन का पुर्जा राजस्थान में ही खराब हो चुका है। वे खुद खींचतान में जहाज समेत डूब गए और अब उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। जो राजस्थान को नहीं सुधार पाए, वो छत्तीसगढ़ में क्या सुधार कर पाएंगे।”

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष तय न होने को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस दो साल में प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं ढूंढ पाई। उन्होंने कांग्रेस पर आपसी स्वार्थ और गुटबाजी में उलझे रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल अपने लिए काम करती है, जबकि बीजेपी राष्ट्र और लोगों के लिए काम करती है।

रेत माफिया पर भी बोले मंत्री

पामगढ़ विधायक और रेत माफिया के वायरल ऑडियो पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में रेत और कोल माफिया को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने वायरल ऑडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कांग्रेस के समय राज्य की संपदा को लूटने का अभियान चला था। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी राज्य की संपदा को लूटने का दुस्साहस करेगा, उसे छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here