Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED की चार्जशीट से बड़ा खुलासा, Big-Boss वॉट्सऐप ग्रुप से सामने आए कई बड़े राज

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद अब ‘Big-Boss’ नाम के एक वॉट्सऐप ग्रुप का पर्दाफाश हुआ है। इस ग्रुप में चैतन्य बघेल, पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया और कई अन्य आरोपी शामिल थे। ED का दावा है कि इस ग्रुप के चैट में शराब घोटाले से जुड़े पैसों के लेन-देन और आपत्तिजनक बातों के सबूत मिले हैं।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : IAS अफसरों को गाली देती थीं सौम्या चौरसिया

ED की चार्जशीट के अनुसार, सौम्या चौरसिया शराब सिंडिकेट के सदस्यों से बात करते समय IAS अफसरों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती थीं। चैट में उन्होंने कई बार हिसाब-किताब की जानकारी न देने पर भी नाराजगी जताई है। चार्जशीट में यह भी सामने आया है कि इस घोटाले के पैसे को ‘डिलीवर’ शब्द से संबोधित किया जाता था। चैट्स के मुताबिक, चैतन्य के लिए पप्पू बंसल और सौम्या के लिए दीपेंद्र कुरियर बॉय का काम करते थे और पैसे पहुंचाते थे।

हजार करोड़ का लेनदेन और रियल एस्टेट में ब्लैक मनी

इस मामले में मुख्य गवाह बने शराब कारोबारी पप्पू बंसल ने ED को पूछताछ में बताया कि उन्होंने और चैतन्य ने मिलकर 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश मैनेज किया। यह रकम अनवर ढेबर के जरिए कांग्रेस नेताओं तक पहुंचाई जाती थी। बंसल ने यह भी स्वीकार किया कि सिर्फ तीन महीने में उन्हें 136 करोड़ रुपए मिले।

ED ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि इस ब्लैक मनी को रियल एस्टेट में लगाया गया। चैतन्य ने अपने ‘विठ्ठल ग्रीन’ और ‘बघेल डेवलपर्स एंड एसोसिएट्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स में इस अवैध रकम का निवेश किया। दस्तावेजों में कम खर्च दिखाया गया, जबकि असल में करोड़ों रुपए का लेन-देन कैश में हुआ, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।

मोबाइल चैट्स से मिली बड़ी जानकारी

अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और सौम्या चौरसिया के मोबाइल फोन की जांच से और भी गहरे राज सामने आए। अनवर के फोन में चैतन्य का नंबर ‘बिट्टू’ नाम से सेव था, जिसमें पैसों की डीलिंग और नकली होलोग्राम बनाने जैसी बातों पर चर्चा की गई थी।

ED के मुताबिक, यह पूरा सिंडिकेट फरवरी 2019 में बना था, जिसमें प्रदेश के तीन डिस्टलरी मालिकों के साथ मिलकर प्रति पेटी कमीशन तय किया गया था। इस कमीशन के बदले डिस्टलरी संचालकों को शराब के रेट बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। इस तरह पूरे कारोबार को तीन हिस्सों में बाँटकर पैसों का हिसाब-किताब किया जाता था।

यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला सकता है, क्योंकि अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी इस मामले में चैतन्य बघेल को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories