Tuesday, August 25, 2026
Home Business Gold Price : शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोने-चांदी के दाम...

Gold Price : शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें 24 कैरेट गोल्ड कितना पहुंचा…

Gold Price
Gold Price

नई दिल्ली। Gold Price : शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। सेंसेक्स शुरुआती दो घंटों में करीब 300 अंक गिर गया, वहीं निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने-चांदी की ओर बढ़े।

Gold Price : आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 160 रुपये बढ़कर 1,11,330 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, चांदी के भाव में भी 2000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के डेटा के अनुसार, देश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में भी सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई।

दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना अब 1,11,480 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी के लिए भी 1,11,480 रुपये चुकाने होंगे। मुंबई में भी सोना और चांदी की कीमतों में वही तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव और बाजार में बिकवाली के बीच निवेशक सुरक्षित संपत्ति की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here