नई दिल्ली: 16 दिसंबर, 2025 को सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोने का भाव 1,113 रुपए की गिरावट के साथ 1,32,136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 1,33,249 रुपए था। वहीं, 1 किलो चांदी का भाव 1,446 रुपए घटकर 1,91,971 रुपए प्रति किलो हो गया।
शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
सोने और चांदी के रेट्स में अंतर मुख्य रूप से GST, ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज और मार्जिन के कारण होता है। IBJA के रेट्स में ये शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग होती हैं। RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए इन रेट्स का उपयोग करता है। कई बैंक गोल्ड लोन की दर तय करने के लिए इन्हें आधार मानते हैं।
Read More : Gold Silver Price : सोने के दाम फिर उछले, चांदी फिर फिसली, जानें क्या हैं आज के रेट
साल 2025 में सोना-चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी
इस साल अब तक सोने की कीमत 55,974 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर, 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,32,136 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी का भाव भी इसी दौरान 1,05,954 रुपए बढ़ गया। 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,91,971 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक नंबर के रूप में होता है, जैसे AZ4524। यह दर्शाता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का वजन और उस दिन का भाव विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस चेक करें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।













