Sunday, March 22, 2026
18.1 C
Raipur

gold and silver price : सोना-चांदी की गिरावट पर लगा ब्रेक, चांदी एक झटके में ₹21,000 महंगी, सोने में भी तूफानी तेजी

gold and silver price : नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट का सामना कर रहे सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को अचानक ब्रेक लग गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली। चांदी जहां एक झटके में 21 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हो गई, वहीं सोने के दाम भी खुलते ही 5 हजार रुपये से अधिक बढ़ गए।

gold and silver price : चांदी की कीमतों में तेज उछाल

gold and silver price : मंगलवार को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया। सोमवार को चांदी का भाव 2,36,261 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बढ़कर 2,57,480 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इस तरह चांदी की कीमत में एक ही झटके में 21,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

gold and silver price : हाई से अब भी काफी नीचे चांदी

gold and silver price : हालांकि मंगलवार को आई इस तेजी के बावजूद चांदी का भाव अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई से काफी नीचे बना हुआ है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को MCX पर चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार करते हुए 4,30,048 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था। मौजूदा भाव उस स्तर से अब भी करीब 1,62,568 रुपये कम है।

gold and silver price : सोने की कीमतों में भी जोरदार तेजी

gold and silver price : चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। MCX पर सोने का भाव सोमवार को 1,43,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़कर 1,49,485 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इस तरह 24 कैरेट सोना 5,494 रुपये महंगा हो गया।

gold and silver price : लाइफ टाइम हाई से अब भी सस्ता सोना

gold and silver price : सोने की कीमतें भी अपने उच्चतम स्तर से अब भी काफी नीचे हैं। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। मौजूदा तेजी के बावजूद सोना अभी भी इस स्तर से करीब 43,611 रुपये सस्ता मिल रहा है।लगातार गिरावट के बाद आई इस अचानक तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर सोना-चांदी बाजार की ओर खींच लिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, गूंजे जयकारे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories